डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार भारत पर किया टैरिफ अटैक, 50% देना पड़ेगा टैरिफ

Donald Trump 4

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर एक बार फिर टैरिफ अटैक किया है. 6 अगस्त को उन्होंने भारतीय सामानों पर मौजूदा टैरिफ के अलावा 25 फीसदी टैरिफ और लगाने का एलान किया है. इससे पहले भी ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ के अलावा पेनल्टी लगाई थी. इस तरह उन्होंने भारत पर कुल 50 पर्सेंट टैरिफ लगा दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

बता दें कि एक अगस्त को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिसमें कहा गया कि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात करता है।

भारत ने किया विरोध

कुछ दिन पहले ट्रंप ने सोशल हेंडल ट्रुथ पर लिखा था कि भारत रूस की युद्ध मशीनरी को ईंधन दे रहा है। मैं इससे खुश नहीं हूं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि अमेरिका रूस से अभी भी यूरेनियम और पैलेडियम खरीद रहा है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

ट्रंप ने भारत पर लगाया आरोप

ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत, रूस से सिर्फ तेल ही नहीं खरीद रहा है बल्कि उसे बाजार में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि भारत को फर्क नहीं पड़ता कि यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं और मैं टैरिफ को और बढ़ाऊंगा। ट्रंप ने अपने प्लेटफाॅर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था, “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफ़ी वृद्धि करूंगा।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *