अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार बातचीत को लेकर आशावादी रुख दिखाया, जबकि वॉशिंगटन और नई दिल्ली एक लंबे समय से चले आ रहे व्यापार विवाद को सुलझाने के लिए अहम बातचीत में लगे हुए हैं।
देशों के कारोबारी संबंधों में दिखा था तनाव
गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं पहले टूट गई थीं, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त महीने में भारतीय उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। यह दर दुनिया की सबसे ऊंची टैरिफ दरों में गिनी जाती है। इसके अलावा रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी लगाया गया था, जिससे दोनों देशों के कारोबारी संबंधों में तनाव देखने को मिला।
ट्रंप ने कई बार किया दावा
इससे पहले भी ट्रंप कई बार भारत-पाकिस्तान सहित दुनिया के कई जंग को रुकवाने का दावा कर चुके हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की लॉन्च किया था, तब दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात हो गए थे. इस हालात को तुरंत सामान्य करने का पहला दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही ट्वीट करके दी थी.
ग्रीनलैंड हासिल करना चाहते है ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह “ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं, जिसमें अधिकार, टाइटल और मालिकाना हक शामिल है,” लेकिन कहा कि वह इसे हासिल करने के लिए बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने बुधवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपने भाषण का इस्तेमाल यूरोपीय सहयोगियों का बार-बार मजाक उड़ाने और यह कसम खाने के लिए किया कि NATO को अमेरिकी विस्तारवाद को रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1