दिल्ली में एकबार फिर मनाई गई दिवाली, भारत के लिए था गर्व का क्षण

Delhi News

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से दीवाली मनाई गई। इसकी वजह भी बेहद खास है। दरअसल दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने का ऐलान हुआ। इस खुशी में दिल्ली सरकार राजधानी में बड़े स्तर पर उत्सव मनाने जा रही है, जिसमें सबसे धमाकेदार कार्यक्रम दिल्ली हाट में हुआ।

भारत के लिए गर्व का क्षण

भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में सम्मिलित कर लिया है। यह निर्णय यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में लिया गया, जिससे भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई मान्यता मिली है। इसी की खुशी जाहिर करते हुए लोगों ने बड़ी संख्या में अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में शाम ढलते ही दीप जलाकर दीवाली मनाने का निर्णय किया।

लाल किले में पहली बार भारत हुआ सत्र

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण समिति का 20वां सत्र पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। 8 दिसंबर से शुरू यह सत्र लाल किले में चल रहा है और 13 दिसंबर को समाप्त होगा। दुनिया भर के एक्सपर्ट्स यहीं बैठकर दीपावली पर अंतिम मुहर लगा रहे हैं।

यूनेस्को हैरिटेज लिस्ट में शामिल

दीपावली के शामिल होने के बाद अब भारत के कुल 16 परंपरागत त्योहार UNESCO की Intangible Cultural Heritage सूची में शामिल हो चुके हैं। इस लिस्ट में कुंभ मेला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, वैदिक मंत्रोच्चारण की परंपरा, रामलीला जैसे त्योहार और आयोजन शामिल हो चुके हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *