संसद के मानसून सत्र में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर चर्चा, राजनाथ सिंह ने जताई नाराज़गी

Rajnath Singh 2

संसद के मानसून सत्र आज 18वा दिन रहा।लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध किया। हंगामे के बीच लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर दोपहर बाद चर्चा आरंभ हुई, लेकिन विपक्ष के शोर-शराबे की वजह से यह अधिक देर तक नहीं चल सकी। और हंगामा को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

राजनाथ सिंह ने जताई नाराज़गी

लोकसभा में बाधा बनने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरी असंतोष जाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि जिस समय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन यात्रा और उनकी सुरक्षित वापसी पर चर्चा हो रही थी, उसी दौरान विपक्ष का हंगामा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा।रक्षामंत्री ने आगे कहा कि यह बहस भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में उसकी भूमिका से जुड़ी थी। यह विषय केवल राष्ट्रीय गौरव का ही नहीं बल्कि आने वाले समय की वैज्ञानिक प्रगति और सुरक्षा रणनीति से भी संबंध रखता है। ऐसे में विपक्ष को इसमें बाधा डालने के बजाय सार्थक योगदान देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में जिस तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वह ऐतिहासिक है। विपक्ष अगर चाहे तो इसमें भाग लेकर रचनात्मक समीक्षा और सुझाव दे सकता था।

भारत लौटे शुभांशु शुक्ला

गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 17 अगस्त की सुबह अंतरिक्ष मिशन पूरा कर भारत लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी मौजूद रहे।शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा में सोमवार को विशेष चर्चा आयोजित की गई थी। विषय था – “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री और विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका”। हालांकि, विपक्ष के विरोध और हंगामे के चलते यह चर्चा ज्यादा देर तक नहीं चल पाई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *