दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, कई शहरों में एक्यूआई 300 के पार

Delhi Air Quality

New Delhi: दिल्ली में दिवाली से पहले ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 के पार पहुंच गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। वहीं नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं, यहां एक्यूआई 269 दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा में जहरीले कणों की मात्रा बढ़ने के बाद मंगलवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप-1 (GRAP-I) लागू कर दिया है। इसके तहत पुरानी डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को न चलाने की सिफारिश की गई है, हालांकि फिलहाल बैन नहीं लगाया गया है। सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली का औसत AQI 211 तक पहुंच गया है, जो खराब स्थिति को दर्शाता है।

यूपी के शहरों में भी बढ़ा वायु प्रदूषण

दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। नोएडा में AQI 251, ग्रेटर नोएडा में 194, गाजियाबाद में 261 और हापुड़ में 204 दर्ज किया गया है। खास तौर पर गाजियाबाद में स्थिति चिंताजनक है — वसुंधरा में AQI 259, लोनी में 275, संजय नगर में 232 और इंदिरापुरम में 260 तक पहुंच गया है। ये सभी स्तर “खराब” और “बहुत खराब” श्रेणी में आते हैं।

गुरुग्राम से पलवल तक हवा में बढ़ा जहर

हरियाणा में भी प्रदूषण की स्थिति दिल्ली-एनसीआर से अलग नहीं है। गुरुग्राम में AQI 216 दर्ज किया गया है, जबकि बहादुरगढ़ में 229 और बल्लभगढ़ में 198 तक पहुंच गया है। भिवाड़ी का एक्यूआई 189, पानीपत का 186 और रोहतक का 221 दर्ज किया गया है। इन सभी आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिल्ली से सटे हरियाणा के अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है।

GRAP-1 के तहत लागू हुई सख्त पाबंदियां

वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को लागू किया गया है। GRAP-1 तब लागू होता है जब एक्यूआई 200 से ऊपर चला जाता है। इसके तहत सड़कों के किनारे चलने वाले होटलों और रेस्टोरेंट में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाती है। साथ ही खुले में कचरा जलाने पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया जाता है। कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

राजधानी की हवा पर मंडराता खतरा

दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता 211 तक पहुंच चुकी है, जो “खराब” श्रेणी में आती है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें निगरानी बढ़ा रही हैं। दिवाली के करीब आते-आते हालात और खराब न हों, इसके लिए अधिकारियों ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *