दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले व्यक्ति राजेश खिमजी सकरिया को गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात के राजकोट शहर के निवासी राजेश खिमजी सकरिया के खिलाफ एक ही पुलिस स्टेशन में 9 मामले दर्ज हैं। इसमें से ज़्यादातर मामले शराब पीकर दुर्व्यवहार, आपराधिक धमकी और हमले के हैं।
जनसुनवाई के दौरान हुआ हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार 20 अगस्त की सुबह एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी ने उस समय सीएम रेखा पर हमला किया जब वह जनसुनावाई कर रही थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश खिमजीभाई सकारिया के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला है। आरोपी से दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो और स्पेशल सेल की टीमें पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
3 धाराओं में हुआ केस दर्ज
सीएम रेखा पर हमले के मामले में पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के तहत मामला दर्ज किया है। सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धारा 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
मंत्री प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया
दिल्ली को एक ऐसी मुख्यमंत्री मिली है जो रोजाना अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही हैं। दिल्ली-NCR से रोजाना 1000-2000 लोग CM के पास आते थे। आज जो हुआ वह बेहद निंदनीय है। हम मुख्यमंत्री से मिले, वह घायल थीं। उनकी MLC की गई।
आरोपी था ‘डॉग लवर’
राजकोट के अजी डैम पुलिस स्टेशन के पास रहने वाली राजेश की मां भानु खिमजी सकरिया ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा ‘कुत्तों का प्रेमी’ था और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से परेशान था, जिसमे दिल्ली के अधिकारियों को सभी आवारा कुत्तों को उठाकर आश्रय स्थलों में रखने का निर्देश दिया गया था।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1