मथुरा के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज मैं कुछ दिन पहले अपने कथा में महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही लगातार महाराज विवादों में घिरे हुए हैं। महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।बता दे कि प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद अब थमता नजर नहीं आ रहा है। अब यह मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। गुरुवार को दो महिला अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ अदालत में वाद दायर कर दिया, जिससे अनिरुद्धाचार्य की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।बार एसोसिएशन की सदस्य अधिवक्ता प्रियदर्शिनी मिश्रा और सौम्या शुक्ला ने एसीजेएम की अदालत में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विरुद्ध वाद दाखिल किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कथावाचक ने हाल ही में कथा मंच से जो टिप्पणी की, वह बेहद अमर्यादित और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थी।
कथित बयान से महिलाओं की भावनाएं आहत
दर्ज याचिका में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक ने अपने प्रवचन के दौरान 25 वर्ष से कम आयु की युवतियों के संबंध में असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे खासतौर पर 20 से 26 वर्ष की अविवाहित युवतियों की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। यह बयान सार्वजनिक रूप से दिया गया और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।महिला वकीलों ने बताया कि इस बयान के खिलाफ उन्होंने पहले मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासनिक स्तर पर निराशा मिलने के बाद उन्होंने न्याय की आस में अदालत का दरवाजा खटखटाया है।और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि अगर देश के ज्ञानी पंडित महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणी करेंगे तो महिलाओं का क्या होगा।
समर्थन और विरोध दोनों जारी
गौरतलब है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की इस टिप्पणी को लेकर पहले से ही विभिन्न संगठनों और आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई स्थानों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हो चुके हैं, वहीं कुछ समर्थक इसे धार्मिक व्याख्या बताते हुए उनका बचाव कर रहे हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि अदालत इस मामले में क्या रुख अपनाती है।यह मामला अब सामाजिक बहस से निकलकर विधिक दायरे में प्रवेश कर चुका है। महिला अधिकारों से जुड़े संगठनों की भी इस पर निगाह है। अनिरुद्धाचार्य के लिए अब यह महज एक विवाद नहीं, बल्कि एक कानूनी चुनौती बन चुका है, जिससे उन्हें निपटना होगा। उनके द्वारा दिए गए यह विवादित बयान अब और भयानक रूप लेता नजर आ रहा है। पहले महिलाओं ने उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अब कोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की गई। इसके बाद तो महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। खैर अब देखना होगा कि कोर्ट इस मुद्दे पर क्या फैसला लेती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1