कांग्रेस ने महिलाओं के लिए लिया बड़ा फैसला, 5 लाख महिलाओं को मिलेगा सैनेट्री पैड

Congress

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस का चुनाव प्रचार का तरीका भी इस बार सबसे अलग दिख रहा है. इसमें महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में शामिल हो गया है. इसलिए इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैडमैन की भूमिका में नजर आएंगे. कांग्रेस ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है जिसमें राज्य की करीब 5 लाख महिलाओं को सैनेटरी पैड बांटा जाएगा. इसमें जिस पैकेट में सैनेटरी पैड होगा उसके रेपर पर राहुल गांधी की तस्वीर होगी. यानी कांग्रेस द्वारा महिलाओं को राहुल गांधी की फोटो वाली सैनेटरी पैड के पैकेट दिए जायेंगे.

बीजेपी ने साधा निशाना

कांग्रेस की इस प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और यह कांग्रेस की व्यापक महिला-केंद्रित पहल का हिस्सा है। सेनेटरी पैड बॉक्स पर राहुल गांधी की तस्वीर है, साथ ही कांग्रेस ने वंचित परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का चुनावी वादा भी किया है। सेनेटरी पैड बॉक्स पर राहुल की तस्वीर लगाने के फैसले की भाजपा ने आलोचना की है।

कांग्रेस के पहल का क्या है उद्देश्य?

दरअशल, कांग्रेस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार में महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही, ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं तक सेनेटरी पैड की पहुंच सुनिश्चित करना है। बिहार में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर अभी भी कई चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, बिहार में केवल 59%महिलाएं ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ तरीकों का उपयोग करती हैं।

5 लाख महिलाओं को मिलेगा मुफ्त सैनेट्री पैड

राजेश राम ने कहा कि ‘माई बहिन मान योजना’के तहत हम घर घर पहुंच रहे हैं. इसके लिये एक विशेष योजना बनाई गई है जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की योजना की पूरी जानकारी से जुड़े सैनेटरी पैड के पैकेट करीब 5 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे. कांग्रेस ने 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड बांटने का अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की ओर से सेनेटरी पैड अभियान को और विस्तार देने की योजना है, जिसमें भविष्य में और अधिक महिलाओं को शामिल किया जा सकता है.

सेनेटरी पैड पर होगा राहुल गांधी की फोटो

सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर ने इस पहल को विवादास्पद बना दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह कांग्रेस की एक रणनीतिक चाल है। जिसका उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ब्रांडिंग को मजबूत करना है। साथ ही, राहुल गांधी की छवि को जनता, विशेषकर महिलाओं, के बीच लोकप्रिय बनाना है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *