मनरेगा को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन, 5 जनवरी को होगा मनरेगा बचाओ अभियान

Rahil Gandhi

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ग्रामीण रोजगार नीति के खिलाफ बड़ा राजनीतिक कदम उठाने का ऐलान किया है। पार्टी 5 जनवरी 2026 से देशभर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को समाप्त कर नए ग्रामीण रोजगार ढांचे को लागू करने के फैसले के विरोध में चलाया जाएगा।

राहुल गांधी ने बताया गरीबों पर वार

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस फैसले को ‘वन मैन शो’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट और राज्यों से परामर्श किए बिना सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से यह निर्णय थोपा गया है। राहुल गांधी ने कहा, “मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए ‘न्यूनतम आय’ सुनिश्चित करने वाला एक कानूनी अधिकार था। नाम बदलकर इसे अधिकार-आधारित संकल्पना से दूर किया जा रहा है, जिसका सीधा नुकसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को होगा और इसका लाभ केवल चुनिंदा अरबपतियों को मिलेगा।”

मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया

बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस 5 जनवरी से मनरेगा को केंद्र में रखकर पूरे देश में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि संविधान से मिला काम का अधिकार है और पार्टी इसकी हर हाल में रक्षा करेगी। अभियान का विस्तृत कार्यक्रम अगले एक-दो दिनों में जारी किया जाएगा।

बांग्लादेश में हो रहे हमलों पर हुई चर्चा

रणनीतिक चर्चा और अन्य मुद्दे
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद हुई इस पहली CWC बैठक में कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वरिष्ठ नेता शशि थरूर की उपस्थिति ने भी सबका ध्यान खींचा। बैठक में ‘जी राम जी बिल’ के खिलाफ विधायी रणनीति तैयार की गई। साथ ही, कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और देश के भीतर क्रिसमस समारोहों पर हो रहे हमलों को भारत की वैश्विक छवि के लिए नुकसानदायक बताया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *