कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस में किया बड़ा बदलाव, मनीष शर्मा बने नए प्रभारी

Manish Sharma

कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मनीष शर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने कृष्णा अल्लावरू की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। पार्टी ने यह निर्णय उस समय लिया है जब बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और महागठबंधन के साथ-साथ एनडीए भी अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।कृष्णा अल्लावरू अब बिहार में कांग्रेस के प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। पिछले कुछ महीनों से वे एक साथ दो जिम्मेदारियां संभाल रहे थे ।एक ओर बिहार कांग्रेस के प्रभारी और दूसरी ओर युवा कांग्रेस के इंचार्ज के तौर पर। पार्टी ने अब उन्हें बिहार चुनाव पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का मौका दिया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर की घोषणा

कांग्रेस ने इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर की। पार्टी ने अपने पोस्ट में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जारी एक पत्र साझा किया, जिसमें मनीष शर्मा की नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी दी गई है। इस पत्र में कहा गया कि शर्मा अब इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को मनीष शर्मा की नियुक्ति को स्वीकृति दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में नई ऊर्जा और दिशा देने की उम्मीद जताई। वहीं, एआईसीसी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी पुष्टि की कि मनीष शर्मा अब भारतीय युवा कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बिहार चुनाव के बीच अहम बदलाव

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने वाले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने यह कदम संगठन में स्पष्टता लाने और राज्यों में रणनीतिक फोकस बढ़ाने के लिए उठाया है। मनीष शर्मा के आने से उम्मीद की जा रही है कि युवा कांग्रेस को एक नई दिशा मिलेगी और पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।कांग्रेस ने इस बदलाव को भविष्य की तैयारी का हिस्सा बताया है। पार्टी का मानना है कि युवाओं को नेतृत्व में आगे लाना संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है। मनीष शर्मा के पास संगठनात्मक अनुभव है और उन्होंने पहले भी पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। अब वे युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *