आज 1 अगस्त की सुबह राहत की बारिश हुई और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 35 रुपये सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दी हैं। इस नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
LPG सिलेंडर की कीमतें
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, महानगरों में 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.5 रुपये से लेकर 34.5 रुपये तक की कटौती की गई है। चेन्नई में 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 1,800 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 1,650 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है। इसके अलावा, मुंबई में भी यह गैस सस्ती हो गई है क्योंकि इसकी कीमत 1,600 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है।
आखिरी बार कब दामों में हुआ था बदलाव
आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था और यह दिल्ली में 853 रुपये का हो गया। तब से इसी रेट पर सिलेंडर मिल रहा है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों 200 रुपये की कटौती की गई थी।
घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं
वहीं, घरेलू (14.2 किलो) गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बड़ी कटौती अगस्त 2023 में हुई थी, जब दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 903 रुपये से घटाकर 703 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपये हो गए, लेकिन उसके बाद से अब तक घरेलू गैस के रेट स्थिर हैं और इसमें कोई कमी नहीं आई है। इस तरह घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर की कीमत करीब डेढ़ साल से स्थिर बनी हुई है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1