दिल्ली में आज दिखेगा शीतलहर का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। इस बीच, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे रहे। सफदरजंग में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 दिसंबर को न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। आइएमडी ने 5 दिसंबर के लिए ठंड को लेकर पीली चेतावनी जारी की है। मौमस विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से ही शीतलहर चलने का अनुमान है। शीतलहर के दिनभर और शाम व रात के वक्त भी जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रदूषण से लोग परेशान

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में
राजधानी में वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के के मुताबिक बुधवार को दिल्लीवासियों ने जहरीली हवा में सांस ली। वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4:00 बजे 342 रहा, जबकि मंगलवार को यह 372 और सोमवार को 304 था।

दिसंबर के शुरू होते ही दिखा सर्दी का कहर

दिल्ली में दिसंबर के शुरुआती दिनों में इतनी ठंड आमतौर पर नहीं पड़ती। पिछले साल सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री 12 और 16 दिसंबर को दर्ज हुआ था। इस बार सर्दी ने दिसंबर शुरू होते ही जोर पकड़ लिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *