दिल्ली-NCR में स्वच्छ हवा का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather 1

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले 11 दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 76 दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे साफ मौसम है। इससे पहले 25 जून को एक्यूआई 134 था, जो 26 जून से लगातार 100 के नीचे बना हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ ताजगी महसूस कर रहे नागरिकों के बीच उत्साह का माहौल है।

तापमान में गिरावट, मौसम में राहत

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’ और 201-300 को ‘खराब’ माना जाता है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में शाम के समय सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। सफदरजंग में जहां तापमान 35 डिग्री रहा, वहीं पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा।

हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंडक, येलो अलर्ट जारी

शनिवार से दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आयानगर में 24 घंटे में सबसे अधिक 11.7 मिमी बारिश हुई, जबकि पालम में 20.9 मिमी, लोदी रोड में 1.5 मिमी और सफदरजंग में 0.8 मिमी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय पहल, कोच जितेन्द्र टोकस भी रहे मौजूद

इस सकारात्मक परिवर्तन के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधि भी सक्रिय रहे। इस अवसर पर प्रमुख पर्यावरणविदों के साथ-साथ स्वीमिंग कोच जितेन्द्र टोकस और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राजकुमार भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ और प्रदूषण रहित वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *