मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं, ताकि निर्माण बेहतर ढंग से हो। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावरग्रिड और जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की बात
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव एवं साफ-सफाई होगा। यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लिया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की अधिकारियों से जानकारी ली.
कई अधिकारी उपस्थित थे
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता एवं अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री का निर्देश और जनता के लिए लाभ
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटना मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द जनता के लिए खोलने की तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा शहरवासियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही, यह यातायात की भीड़ को कम करने और शहर में प्रदूषण घटाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी जोर दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1