मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा, जुलाई से लागू होगा नया पेंशन दर

Nitish Kumar

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दाब खेल है।बता दे कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने इन तीनों वर्गों को मिलने वाली पेंशन राशि में 700 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। पहले तक इन्हें 400 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती थी, लेकिन अब यह राशि बढ़कर 1100 रुपये प्रति माह हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि नई पेंशन दर 10 जुलाई से लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी। यह निर्णय विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिया गया है, जिसे सरकार की एक महत्वपूर्ण रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

करीब दो करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

इस पेंशन वृद्धि से राज्य के 1.96 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से चर्चा में रही यह मांग अब जाकर पूरी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मानपूर्ण जीवन की रक्षा करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।बिहार में वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ वर्तमान में लगभग 50 लाख लोग उठा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत फिलहाल 49,56,103 पंजीकृत लाभार्थी हैं। यह योजना सभी सामाजिक वर्गों के लिए खुली है। बता दें कि अगर कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है और उसे किसी अन्य स्रोत से पेंशन नहीं मिल रही है, तो वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, जो वृद्धजन 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं, उन्हें अब तक पांच सौ रुपये की मासिक पेंशन दी जा रही थी, जो अब 1100 रुपये हो जाएगी।

दिव्यांगजन पेंशन योजना में भी राहत

बिहार राज्य विकलांगता पेंशन योजना के तहत दिव्यांगजनों को भी पहले 400 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। वर्तमान में इस योजना से लाभ लेने वालों की संख्या 9,64,220 है। हाल ही में राज्य सरकार ने इनके खातों में 3.86 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे थे। अब जुलाई से इन्हें भी 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

लक्ष्मीबाई योजना के तहत विधवा महिलाओं को बढ़ी हुई पेंशन

राज्य की लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में भी वृद्धि की गई है। पहले इन्हें 400 रुपये प्रति माह मिलते थे, लेकिन अब यह राशि भी बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। इस योजना से अभी 8,63,076 विधवा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
डीबीटी के माध्यम से करोड़ों की राशि सीधे खातों में भेजी गई।हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों के खातों में 207.15 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की थी। इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है। बता दें कि राज्य सरकार का यह फैसला न केवल एक सामाजिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने वाली नीति भी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *