कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।
बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ है। ये हमला कथित तौर पर कपिल की टिप्पणियों पर नाराजगी के चलते किया गया है।
हाल ही में कपिल ने की थी ओपनिंग
बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही बीते दिनों कपिल शर्मा ने कनाडा में अपना एक कैफे खोला था। जिसकी सॉफ्टलॉन्चिंग में कपिल शर्मा भी शामिल हुए थे। बीते दिनों कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने भी कैफे का एक वीडियो शेयर कर यहां आने वाले लोगों का शुक्रिया कहा था। अब कपिल के इसी कैफे पर कनाडा के एक आतंकी ने फायरिंग की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कॉमेडी शो को लेकर कपिल चर्चा में
कॉमेडी शो के नए सीजन को लेकर चर्चा में हैं कपिल
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब शो के नए एपिसोड में जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हर शनिवार को शो नया एपिसोड जारी होता है।
नाराजगी में चलाई गई गोली
कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1