ब्रिटिश एफ 35 बी विमान की हुई आपात लैंडिंग, विमान की जांच की गई शुरू

British F 35B

एक ब्रिटिश एफ-35 बी स्टील्थ लड़ाकू विमान ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान स्थित कागोशिमा हवाई अड्डे पर खराबी के कारण आपात लैंडिंग की। स्थानीय मीडिया के हवाले से अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक रनवे बंद रहा, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्रिटिश एफ-35 बी लड़ाकू विमान में खराबी आने का यह दूसरा हालिया मामला है। इससे पहले 14 जून को ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया जा रहे एक एफ-35 बी लड़ाकू विमान को हाइड्रोलिक खराबी के बाद केरल के तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी।

पांच सप्ताह अटका रहा विमान

केरल में लैंडिंग के बाद विमान को तत्काल उड़ान की अनुमति नहीं मिली. तकनीकी मरम्मत और सुरक्षा परीक्षण में समय लगने के कारण यह विमान लगभग पांच सप्ताह तक भारत में ही रुका रहा. सभी आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद ही इसे ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने की मंजूरी दी गई.

पायलट ने दी जानकारी

रिपोर्ट में कागोशिमा हवाई अड्डा कार्यालय ने कहा कि पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को संभावित तकनीकी समस्या की सूचना दी थी। इसके बाद F-35B विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे के कुछ ही देर बाद आपातकालीन लैंडिंग की। NHK के फुटेज में विमान को दोपहर 2:00 बजे रनवे के पास बिना किसी नुकसान के खड़ा दिखाया गया है। हवाई अड्डा कार्यालय ने NHK को बताया, “फाइटर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पहले ही संपर्क कर लिया था और बताया था कि उसे एक संभावित तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और वह आपातकालीन लैंडिंग करना चाहता है।”

विमान की जांच की गई शुरू

कागोशिमा में हुई इस आपात लैंडिंग के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच जारी है. विशेषज्ञ टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लगातार दो बार आई यांत्रिक खामियों के पीछे कोई सिस्टमेटिक तकनीकी समस्या तो नहीं है. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सभी आवश्यक मरम्मत और परीक्षण के बाद ही विमान को फिर से मिशन पर भेजा जाएगा.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *