New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत के लिए बधाई दी है और पार्टी का आगे का प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अब सक्रिय विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक जीत
बीजेपी मुख्यालय पर यमुना मैया के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज की ये विजय ऐतिहासिक है। आज दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार इसका कर्ज विकास के माध्यम से अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। आज के नतीजों का एक और पक्ष भी है। हमारा दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, ये दिल्ली मिनी हिंदुस्तान है, ये लघु भारत है। दिल्ली एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार को जीती है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की ‘डबल हैट्रिक’ लगाई है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में छह बार से खाता नहीं खुल पाया। ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते फिर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है। पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है।
अरविंद केजरीवाल का कहना
उन्होंने आगे कहा, ”हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे। मैैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेहनत से चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1