भाजपा विधायक ने शिंदे गुट के शिवसेना नेता को मारी गोली

BJP MLA shot Shiv Sena leader of Shinde group

Maharastra. महाराष्ट्र की हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता महेश गायकवाड पर कथित तौर पर गोली चला दी। बता दें की महेश के शरीर से पांच गोलियां निकली गई है वहीं उनकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है डीसीपी सुधाकर पाठरे ने कहा “दोनों में कोई विवाद था जिसकी शिकायत दर्ज करवाने वे थाने गए थे” और इसी दौरान शिंदे विधायक ने इस घटना को अंजाम दिया।

गणपत गायकवाड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में-

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूमि संबंधी विवाद के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया-

क्योंकि यह घटना पुलिस थाने में ही घटित हुई थी, इसलिए इस बात के मुख्य आयुक्त पुलिसकर्मी दत्तात्रेय मीडिया को बताते हैं कि बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं।

महेश गायकवाड की हालत गंभीर

घटना के पश्चात महेश गायकवाड़ को आनन-फानन में पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया इसके बाद उन्हें उन्हें वहाँ से ठाणे स्थित एक निजी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes