बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल काफी तेज होती जा रही है। जानकारी के मुताबिक, देर रात जनता दल यूनाइटेड के दो दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हुए हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली में हैं। दिल्ली से यह बुलावा ऐसे समय में आया है जब बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
नीतीश कुमार लेंगे शपथ
नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री राजभवन जाकर नई सरकार के गठन का दावा करेंगे। नीतीश कुमार 10वीं बार 20 नवंबर को गांधी मैदान में दिन के डेढ़ बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे।
3 बजे होगी बैठक
बिहार में सत्ता समीकरण तय करने की हलचल तेज हो गई है. एनडीए के सभी घटक दलों ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है और विधायकों को फोन जाना भी शुरू हो गया है. सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय में होगी, जहां नेता का चयन किया जाएगा. इसी तरह जेडीयू की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है. दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें गठबंधन के नेता और बिहार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान किए जाने की पूरी संभावना है.
भाजपा लेगा अंतिम फैसला
डिप्टी सीएम के नाम पर अंतिम फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। पार्टी जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सरकार में अपेक्षित समन्वय को देखते हुए निर्णय लेगी। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक और एनडीए विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मुहर लगने की उम्मीद है, जिसके बाद डिप्टी सीएम का सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1