बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इन दिनों माहौल गर्म है. भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स चुनावी मैदान में हैं. पहले पवन सिंह ने जब एनडीए का दामन फिर से थामा तो चर्चा जोरों पर थी कि एक्टर बिहार चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन, बीजेपी ने जब कैंडिडेट जारी की तो इसमें उनका नाम स्टार प्रचारक के तौर पर था. फिर वहीं, उनकी वाइफ ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और खेसारी लाल यादव को आरजेडी ने छपरा से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया. ऐसे में अब भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने पवन सिंह की बगावत करते हुए ज्योति का समर्थन किया है.
खेसारी लाल करेंगे ज्योति सिंह की मदद
खेसारी लाल ने कहा कि मेरी शुभकामना अक्षरा’ सिंह के साथ है. मैं अभी खुद परेशान हूं. अगर मुझे समय मिलेगा तो हम ज्योति सिंह की मदद करूंगा. खेसारी का यह बयान तब आया जब हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में खेसारी पर खुले अपमान का आरोप लगाया था. खेसारी ने ज्योति को ‘भाभी’ कहकर इंसानियत का हवाला देते हुए जनता से वोट मांगने की अपील की.
ज्योति सिंह पर अक्षरा सिंह ने दिया प्रतिक्रिया
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने पर अक्षरा सिंह ने कहा कि अच्छी बात है कि ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही
हैं। एक महिला होकर मैं बहुत ही ज्यादा अच्छा चाहती हूं। आज वो जो कुछ भी कर रही हैं अपने बलबूते कर रही हैं। कोई किसी कि जर्नी नहीं देखने गया है। कौन किस पड़ाव से गुजर रहा है और अपने जीवन में किस तरीके से जूझ रहा है यह आप और हम तय नहीं कर सकते और ना हमें आंकलन करने का हक है। मुझे लगता है कि अगर हम एक-दूसरे को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं तो एक-दूसरे को खीचेंगे भी नहीं, क्यों खीचेंगे?इसलिए मैं उनके समर्थन में हूं और मैं चाहूंगी एक महिला होने के नाते की वो काफी तरक्की करें और जीत जाएं।
क्यों है इस बार का चुनाव खास
इस बार बिहार चुनाव कई मायनों में खास है। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ भोजपुरी एक्टर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर छपरा से ताल ठोक रहे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी जीत के लिए पसीना भी बहा रहे हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव पर जमकर बरसी हैं। अक्षरा सिंह ने ‘बिहार तक’ से बातचीत में यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने की उन्हें जानकारी नही थी। अक्षरा सिंह ने कहा कि वो तो खुलेआम उनका अपमान करते हैं इसलिए उनको वो सपोर्ट क्यों करें।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1