बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों को मिला मौका

Bihar Assembly Elections 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में तेजी लाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 नाम शामिल किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव पटना साहिब सीट पर देखने को मिला है, जहां पार्टी ने मौजूदा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।रत्नेश कुशवाहा एक जाने-माने सरकारी वकील हैं जिन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से जुड़े एआई वीडियो विवाद के मामले में पटना हाई कोर्ट में पक्ष रखा था। यह वीडियो कांग्रेस के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से साझा किया गया था, जिसे लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। बीजेपी ने इसे पीएम मोदी की मां का अपमान बताया था, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। बाद में पटना हाई कोर्ट ने इस वीडियो पर रोक लगाते हुए उसे हटाने का आदेश दिया था।

वरिष्ठ नेताओं को दोबारा मिला भरोसा

बीजेपी की इस पहली सूची में कई दिग्गज नेताओं को एक बार फिर से टिकट दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मंत्री मंगल पांडे सीवान से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से, नीतीश मिश्रा को झंझारपुर से और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है।

अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन

बीजेपी की इस सूची में पुराने चेहरों और नए उम्मीदवारों का संतुलित मिश्रण दिखाई देता है। पार्टी ने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन जैसे अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है। साथ ही, कुछ सीटों पर नए उम्मीदवार उतारकर पार्टी ने संकेत दिया है कि वह संगठन में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व को भी आगे लाने के पक्ष में है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *