बिहार चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, गठबंधन में शामिल होंगे ओवैसी

Owaisi

बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर जहां एक ओर चुनाव आयोग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, वहीं; दूसरी तरफ राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भले ही चुनावी तारीखों की घोषणा में अभी कुछ महीनों का समय हो, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से की बात

AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं के साथ बातचीत की है और स्पष्ट रूप से कहा कि हम नहीं चाहते कि सत्ता में एक बार फिर से एनडीए आए। अब इन राजनीतिक दलों पर निर्भर है कि वे एनडीए को रोकना चाहते है या नहीं।

महागठबंधन का फैसला नेताओं के हाथ

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि AIMIM के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के नेताओं से संपर्क साधा है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

2020 के महागठबंध में हुआ था नुकसान

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में AIMIM पार्टी से महागठबंधन को नुकसान हुआ था। 2020 में AIMIM ने सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीती थी। हालांकि बाद में 2022 में एआईएमआईएम के पांच में से चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *