बिहार में विधानसभा चुनाव जल्दी होने जा रहा है। और चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को कई बड़े सौगात दिए। युवाओं को एक करोड़ नौकरी का वादा, विधवा पेंशन में बढ़ोतरी , महिलाओं के लिए 35% आरक्षण, के साथ और भी कई योजनाओं का सौगात बिहार वासियों को चुनाव से पहले नीतीश सरकार से मिल रही है । नीतीश कुमार ने इससे जुड़ी एक और बड़ी सौगात बिहार वासियों को दी है। आपको बता दे की अब राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 1 अगस्त 2025 से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की तरह या सुविधा दी जाएगी। योजना के विस्तार के लिए सरकार ने 3797 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करती है।
सोलर एनर्जी का भी सौगात
इतना ही नहीं सरकार अब हर घर को सोलर एनर्जी से जोड़ने जा रही है। खासकर कूटीरा ज्योति उपभोक्ताओं को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए पूरी वित्तीय मदद दी जाएगी जबकि अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को आंशिक सहायता दी जाएगी । बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा इससे राज्य में कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को फायदा होगा। बिहार सरकार विधानसभा चुनाव से पहले इस बड़ी सौगात के साथ बिहार वासियों को खुश कर दिया है।
नीतीश कुमार का x पोस्ट
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने x पोस्ट में लिखा था कि । हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई महीने में बल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। साथ ही हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की चो पर और नजदीकी सार्वजनिक स्थानों पर ऊर्जा संयंत्र लगा लाभ दिया जाएगा। बता दे कि नीतीश कुमार ने यह सारी जानकारी सोशल मीडिया ऐप x के जरिए बताया है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1