अमेरिकी वीजा पाने की चाह रखने वाले विदेशी छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है, जो अभी तक निलंबित थी। हालांकि, विदेश विभाग ने वीजा आवेदन प्रक्रिया के लिए एक शर्त भी रखी है। विभाग का कहना है कि वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट सार्वजनिक करने होंगे।
सोशल मीडिया की करेगी जांच
दूतावास ने आगे कहा, “2019 से, अमेरिका ने वीजा आवेदकों को अप्रवासी और गैर-आप्रवासी वीजा आवेदन पत्रों पर सोशल मीडिया पहचानकर्ता प्रदान करना आवश्यक कर दिया है। हम अपनी वीजा जांच और जांच में सभी उपलब्ध सूचनाओं का उपयोग उन वीजा आवेदकों की पहचान करने के लिए करते हैं जो अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं। इसमें वे भी शामिल हैं जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।”
F, M और J वीजा क्या होता है?
अमेरिका में F, M और J गैर-अप्रवासी वीजा पढ़ाई, प्रशिक्षण और शैक्षणिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए विदेशी नागरिकों को छोटी अवधि के लिए दिए जाते हैं। F-1 वीजा छात्रों के लिए होता है, जो अमेरिका में मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पूर्णकालिक पढ़ाई करना चाहते हैं। M-1 वीजा गैर-शैक्षणिक या व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए होता है, जिसमें तकनीकी कौशल भी शामिल है। J-1 वीजा विदेशी विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षक, कैंप काउंसलर, अल्पकालिक छात्रों को दिए जाते हैं।
विदेश मंत्री ने दिया आदेश
विदेश मंत्री रूबियो ने आदेश दिया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने आने वाले किसी भी विदेशी छात्र की सोशल मीडिया प्रोफाइल की बहुत ज्यादा कड़ाई से जांच की जाए। अमेरिकी काउंसलर अधिकारियों को भेजे गए एक केबल में कहा गया है कि ऑनलाइन उपस्थिति नहीं होने पर वीजा आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। अभी ये आदेश हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के लिए जारी हुई है। लेकिन बहुत से लोगों को डर है कि इसके दायरे में अमेरिका के कई सारे टॉप संस्थान आ सकते हैं।
छात्र की गहराई से होगी जांच
वीजा देने से पहले हर छात्र की गहराई से होगी जांच
विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘नए आदेश के तहत, कांसुलर अधिकारी सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे।’ विभाग ने आगे कहा कि अब वीजा देने से पहले हर छात्र की गहराई से जांच की जाएगी। इसके लिए छात्र से कहा जाएगा कि वह अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल सार्वजनिक करें, ताकि अधिकारी उन्हें अच्छे से देख सकें।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1