ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने आज को अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जोडी हेडन के साथ शादी रचा ली। इस शादी के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शादी की हो। 62 साल के अल्बनीज और 46 वर्षीय जोडी हेडन की शादी राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘द लॉज’ के खूबसूरत बगीचे में एक निजी समारोह में हुई। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर
शादी के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया और सिर्फ एक शब्द लिखा – “Married”। वीडियो में अल्बनीज काले सूट और बो-टाई में हैं, जबकि जोडी हेडन खूबसूरत लंबे सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए चल रहे हैं और चारों तरफ कॉन्फेटी बरस रहा है।
जोडी हेडन बनी जीवनसाथी
ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन खास दर्ज हो गया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपनी लंबे समय से साथी रही जोडी हेडन के साथ विवाह बंधन में बंधकर पद पर रहते हुए शादी करने वाले देश के पहले नेता बन गए. 62 वर्षीय अल्बनीज और 46 वर्षीय हेडन ने कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास द लॉज के खूबसूरत बगीचे में बेहद सादगी से आयोजित निजी समारोह में विवाह पूरा किया. शनिवार दोपहर हुए इस समारोह में केवल करीबी परिवार और मित्र मौजूद थे, जिनमें प्रधानमंत्री के बेटे नैथन और हेडन के माता-पिता बिल और पॉलीन भी शामिल थे. दंपति ने एक संयुक्त बयान में अपने प्रेम और भविष्य का जीवन साथ बिताने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. समारोह एक सेलिब्रेंट द्वारा सम्पन्न हुआ दोनों ने अपनी शपथें स्वयं लिखीं और सभी व्यवस्थाएँ गोपनीय रखी गईं.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1