अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के वीर जवानों को किया सम्मानित, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की दी बधाई

Amit Shah 5

नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन वीर जवानों को सम्मानित किया जिन्होंने संयुक्त ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकवादियों का सफाया किया था।समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और महादेव ने आतंक के आकाओं को सख्त चेतावनी दी है कि भारतीय नागरिकों की जान से खेलने की कोई भी कोशिश अब भारी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने विश्व समुदाय को दिखा दिया है कि आतंकवादी चाहे कितनी भी चालें चलें, भारत पर हमला करने के बाद वे बच नहीं सकते। शाह ने इसे भारतीय सुरक्षा बलों की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक कार्रवाई का उदाहरण बताया।

पहलगाम हमले का जवाब

आपको बता दे की 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश पैदा हो गया था। इसके तुरंत बाद मई में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर कड़ा जवाब दिया। वहीं, जुलाई में हुए ऑपरेशन महादेव में सीधे उन आतंकियों को निशाना बनाया गया जिन्होंने पहलगाम में खून-खराबा किया था। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को और दुश्मन देश को करारा जवाब देते हुए उनसे उन निर्दोषों की मौत का बदला ले लिया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव चलाया गया जिसके अंतर्गत देश में छिपे उन आतंकवादियों को निशाना बनाया गया जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में अपना योगदान दिया था।

कश्मीर मिशन को असफल बनाने की कोशिश

गृह मंत्री ने कहा कि जिस समय कश्मीर घाटी में पर्यटन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा था, उसी वक्त पहलगाम हमला एक सुनियोजित साजिश थी ताकि “कश्मीर मिशन” को बाधित किया जा सके। लेकिन, सुरक्षा बलों की तत्परता और बहादुरी ने आतंकियों की इस योजना को नाकाम कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल मिलकर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक मोर्चा संभाल रहे हैं।शाह ने जोर देते हुए कहा कि इन अभियानों ने न सिर्फ जनता में भरोसा जगाया बल्कि विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ने इसे लेकर संतोष और खुशी व्यक्त की। उनके अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति यह विश्वास ही भारत की वैश्विक नेतृत्व की आकांक्षा को मजबूत करता है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *