एयर इंडिया के टोक्यो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या एआई-357 के केबिन में गर्मी की वजह से रविवार को कोलकाता डायवर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसकी जांच की जा रही है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि केबिन में तापमान में गड़बड़ी के कारण चालक दल को एहतियाती कदम उठाने पड़े। एयर इंडिया की फ्लाइट टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान चालक दल ने केबिन में लगातार गर्म तापमान की सूचना दी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन का विकल्प चुना।
चेन्नई जाने वाले विमान मुंबई लौटा वापस
इससे पहले चेन्नई जा रहा एअर इंडिया का एक विमान केबिन में जलने की गंध के बाद मुंबई लौट आया। एयरलाइन ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। 27 जून को विमान संख्या एआई639 ने मुंबई से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान केबिन में जलने की गंध का पता, जिसके बाद एहतियात के तौर विमान को वापस मुंबई बुलाया गया।
यात्रियों की की गई सहायता
एयर इंडिया ने कहा कि कोलकाता में ग्राउंड स्टाफ़ डायवर्जन के बाद यात्रियों की सहायता कर रहा है, और उन्हें जल्द ही दिल्ली के लिए उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। प्रवक्ता ने आगे कहा, “कोलकाता में हमारे ग्राउंड सहयोगी इस अप्रत्याशित डायवर्जन के कारण हुई असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली के लिए उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।”
कई उड़ाने हुई प्रभावित
इससे पहले शुक्रवार को एअर इंडिया के एक विमान में गैर-विशिष्ट सुरक्षा अलर्ट पाया गया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इससे पहले, 25 जून को मुंबई से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को पांच घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया था। इसकी वजह विमान के एक पंख में कुछ घास का फंसना बताया गया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1