विजय की पार्टी की रैली में भगदड़ के बाद — अब 27 अक्टूबर को पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तैयारी

Vijays party rally

तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कजगम की रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। हादसे के तुरंत बाद विजय ने पीड़ित परिवारों से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन पांच हफ्ते बीत जाने के बावजूद वे अब तक उनसे नहीं मिल सके। अब खबर है कि विजय 27 अक्टूबर को महाबलीपुरम में इन परिवारों से आमने-सामने मुलाकात करेंगे।

महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में होगा मिलन कार्यक्रम

विजय की पार्टी TVK ने चेन्नई के नजदीक स्थित महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में विशेष बैठक आयोजित की है। पार्टी ने इस मुलाकात के लिए लगभग 50 कमरे बुक किए हैं ताकि विजय एक-एक परिवार से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर सकें और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकें।करूर से आने वाले एक पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें बसों की सुविधा दी गई है ताकि वे आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा, “हममें से कई लोग वहां जा रहे हैं, उम्मीद है कि हमारी बातें सीधे विजय तक पहुंचेंगी।इस आयोजन ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बहस का माहौल बना दिया है। कई लोगों का कहना है कि विजय को खुद करूर जाकर शोकग्रस्त परिवारों से मिलना चाहिए था, न कि उन्हें महाबलीपुरम बुलाना चाहिए था। आलोचकों का तर्क है कि हादसे की जगह पर जाकर सांत्वना देना अधिक संवेदनशील और ईमानदार कदम होता।वहीं, विजय की पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि यह मुलाकात महाबलीपुरम में इसलिए रखी गई क्योंकि सरकारी अनुमति के अभाव में उन्हें करूर में बैठक की इजाजत नहीं मिल सकी।

विजय को खुद आना चाहिए था : पीड़ित पिता की भावनात्मक अपील

वेलुसामीपुरम के पेरुमल, जिन्होंने इस हादसे में अपनी दो नाबालिग बेटियों को खो दिया, ने कहा कि यह उचित नहीं है कि परिवारों को नेता से मिलने के लिए यात्रा करनी पड़े। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “अगर वे वास्तव में हमारी पीड़ा को समझते हैं, तो उन्हें खुद हमारे पास आना चाहिए था। इस दुखद हादसे के इतने दिन बाद तक विजय का कोई रिएक्शन सामने ना आना लोगों के मन में और आक्रोश पैदा कर दिया था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *