जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति के लिए होगा चुनाव, 9 सितंबर को संसद सदस्य उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान

Jagdeep dhankad

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली उपराष्ट्रपति का पद 9 सितंबर को भर जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से इलेक्शन की डेट जारी कर दी गई है। आयोग का कहना है कि 21 अगस्त तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे और उसके बाद 9 सितंबर को चुनाव होगा। उसी दिन शाम तक वोटों की गिनती के बाद नतीजे का ऐलान होगा। चुनाव आयोग की ओर से इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने की डेट रहेगी। 22 अगस्त को नामांकन पत्र जांचे जाएंगे और 25 तारीख तक उन्हें वापस लिया जा सकेगा।

सियासी सरगर्मी हुई तेज

अगर विपक्ष इस चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगा, तो उपराष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया जाएगा। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वोटिंग गुप्त होती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना भी रहती है। चुनाव आयोग की तरफ से शेड्यूल जारी होने के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

9 सितंबर को संसद सदस्य उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान

25 अगस्त को कैंडिडेट द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 9 सितंबर को संसद सदस्य उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इस चुनाव में राज्यसभा के 233 इलेक्टेड, 12 नॉमिनेटेड और लोकसभा के 543 सदस्य हिस्सा लेंगे।

9 सितंबर को इस समय से होगा मतदान

यदि एक से ज्यादा उम्मीदवारों का नामांकन हुआ तो फिर चुनाव कराना पड़ेगा और ऐसी स्थिति में 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग होगी और शाम तक रिजल्ट आ जाएगा। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की शाम को अचानक ही पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी भी खुद ही एक्स अकाउंट पर लेटर शेयर करके दी थी। इससे पहले वह राष्ट्रपति भवन गए और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप आए थे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *