NEW DELHI. संसद के बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा (Home Ministry Security) में सेंध लगाने की कोशिश हुई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस जुटी जांच में
बता दें कि दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने की पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र पर नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किस मकसद से फर्जी आईडी पर घुसा, इसकी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल इसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य किसी से जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुसा था। साथ ही आरोपी से स्पेशल सेल और अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |