श्री हरिमंदिर साहिब को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपियों ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नाम से फर्जी मेल आईडी बनाई थी। इसमें लिखा है कि चार आरडीएक्स बम श्री हरिमंदिर साहिब में भेजे गए हैं। हालांकि बम निरोधक दस्ते पहुंचे और तलाशी ली गई लेकिन विस्फोटक का कहीं पता नहीं लगा। मेल में यह भी लिखा गया है कि चार आईईडी अपने आप भी विस्फोट कर सकते हैं। कृपया परिसर की दोबारा जांच करें। मंदिर की पाइपों को एक्सरे स्कैनर से जांचें। लगातार पांच ई मेल से धमकियां मिलने के बाद पुलिस प्रशासन, बीएसएफ व टास्क फोर्स ने सुरक्षा का जिम्मा संभालते हुए कई जगह पर चेकिंग की। ई मेल भेजने वाले ने बुधवार को इसकी सीसी श्री हरिमंदिर साहिब के साथ साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद गुरजीत सिंह औजला को भी की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
अमृतसर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच को शुरू कर दिया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के अंदर तैनात सीआईएसएफ भी अलर्ट पर आ गई है।
फोन पर मिली धमकी
अमृतसर एयरपोर्ट को सोमवार शाम एक अनजान शख्स ने फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी. कॉल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गए. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी और एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने धमकी भरे कॉल को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और कॉल करने वाले नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है. फोन कॉल मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
आरोपी ने की थी एक करोड़ रुपए की मांग
गुरदेव सिंह ने दो दिन पहले ही ईमेल भेज कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी दी थी कि उसे एक करोड़ पर दिए जाएं अन्यथा वह एयरपोर्ट को बम से उड़ा देगा। आरोपी ने अपनी ईमेल में कुल छह जगह बम लगाए जाने की बात भी लिखी थी, जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1