6 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले शिव भक्त, जानिए क्या है जाने की प्रक्रिया

Kailash Mansarovar Yatra

कैलाश पर्वत तमाम भारतीय और शिवभक्त के लिए बहुत महत्वपूर्ण अहमियत रखता है। माना जाता है कि कैलाश के मानसरोवर में शिव और माता पार्वती निवास करते थे। कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए तमाम लोग उत्सुक रहते हैं। कैलाश आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है, बता दे की सभी शिव भक्त के लिए अच्छी खबर है। सभी से वक्त का 6 साल का इंतजार खत्म हो गया है। आज 30 जून से कैलाश यात्रा शुरू हो गई हैं।पहले कोविड महामारी और फिर गलवान घाटी पर भारत-चीन के बीच संघर्ष के चलते ये यात्रा बंद कर दी गई थी। बता दे कि इस साल, यात्रा के लिए कुल 750 यात्रियों को अनुमति दी गई है।

क्या खासियत है मानसरोवर की,

मानसरोवर तमाम भारतीय के लिए पवित्र और पूजनीय स्थान है।बताया जाता है कि मानसरोवर ब्रह्मा के मन से बना है और यहीं से सरयू, सतलुज, सिंधु और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख नदियां निकलती हैं।यह सरोवर लगभग 15,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक मीठे पानी की झील है, जिसका मुख्य स्रोत कैलाश है। यह यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय की भव्यता का भी अद्भुत अनुभव कराती है।

कैलाश जाने का मार्ग,

विदेश मंत्रालय कैलाश यात्रा का आयोजन हर साल जून से सितंबर के दौरान दो अलग-अलग रूट पर करता है। इसमें पहला रूट लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) से होकर गुजरता है और दूसरा रूट नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से जाता है।इसमें यात्री को किसी एक रूट का चुनाव करना होता है। बता दे कि अगर आप उत्तराखंड वाले मार्ग से जाते हैं तो आपको कम से कम 22 दिन का समय लगेगा । और अगर आप दूसरे मार्गी यानी सिक्किम से होते हुए जाते हैं तो आपको 21 दिन का समय लगेगा। कैलाश मानसरोवर की यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है।

क्या है जाने की प्रक्रिया

अगर आप कैलाश मानसरोवर जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको अपना पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो ,क्षतिपूर्ति बांड ,वचन पत्र(आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर द्वारा लाने के लिए),सहमति पत्र(चीनी क्षेत्र में हुई मृत्यु की स्थिति में पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए), बता दें कि विदेशी नागरिक आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।शारीरिक रूप से स्वस्थ और चिकित्सा की दृष्टि से उपयुक्त होना चाहिए, और आयु 18 से ज्यादा होना चाहिए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *