हिंडनबर्ग केस में अडानी को बड़ी राहत, सेबी ने दी क्लीन चिट

Gautam Adani

New Delhi: हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह और चेयरमैन गौतम अडानी को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने जांच के बाद अडानी ग्रुप और उसके चेयरमैन को आरोपों से मुक्त कर दिया। सेबी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप को सही नहीं पाया गया।

सेबी की जांच में आरोप साबित नहीं

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि अडानी ग्रुप पर लेनदेन को छिपाने या धनराशि गबन करने जैसे कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुए। रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पोर्ट्स ने आदिकॉर्प एंटरप्राइजेज को राशि हस्तांतरित की थी, जिसे बाद में अडानी पावर को ऋण के रूप में दिया गया। हालांकि अडानी पावर ने यह ऋण ब्याज समेत चुका दिया। सेबी ने स्पष्ट किया कि कोई उल्लंघन या धोखाधड़ी नहीं की गई थी।

गौतम अडानी की प्रतिक्रिया

क्लीन चिट मिलने के बाद गौतम अडानी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि, “एक विस्तृत जांच के बाद सेबी ने हमें निर्दोष पाया है। हम पहले दिन से ही कह रहे थे कि हिंडनबर्ग के आरोप निराधार थे। पारदर्शिता और ईमानदारी हमेशा अडानी समूह की पहचान रही है।” अडानी ने यह भी कहा कि जिन निवेशकों ने झूठी और प्रेरित रिपोर्ट के कारण नुकसान झेला, उनके दर्द को वह गहराई से महसूस करते हैं।

हिंडनबर्ग के आरोप

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में रिपोर्ट जारी कर अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें दावा किया गया था कि समूह ने तीन कंपनियों – एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज, माइलस्टोन ट्रेडलिंक्स और रेहवर स्ट्रक्चर – का इस्तेमाल लेनदेन छिपाने के लिए किया। रिपोर्ट के बाद मामला संसद से लेकर राजनीतिक हलकों तक गरमा गया था। हालांकि, अब सेबी की रिपोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *