अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती अनजाव जिले में गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। असम के तिनसुकिया जिले से काम की तलाश में आए 22 दिहाड़ी मजदूरों से भरे एक ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में समा गया।
मौत की आशंका
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, हादसे में सभी के मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 13 शव बरामद कर लिए हैं। बाकी लापता लोगों की तलाश में दुर्गम इलाके में बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह घटना पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर करती है।
NDRF की टीम मौके पर मौजूद
NDRF की टीम अभी भी मौके पर तैनात है, लेकिन खाई बहुत गहरी होने और सीमित संसाधनों की वजह से शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है। खराब मौसम और अत्यधिक ऊंचाई की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन काफी धीमी गति से चल रहा है।अरुणाचल और असम पुलिस की जॉइंट टीम हादसे की जांच और रेस्क्यू में लगी है।
डिप्टी कमिश्नर जूलिटी मिहू का बयान
हयूलियांग की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जूलिटी मिहू ने बताया कि मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई. हादसे में मारे गए 14 लोगों को शव को बरामद कर लिया गया है और एक गंभीर रूप से घायल को डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया गया है. सभी मृतक मज़दूर तिनसुकिया के थे.उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार रात को हुई और अधिकारियों को कल रात राहगीरों ने इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1