नवादा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी हुए घायल

Rahul Gandhi 4

देश में हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर सियासत गरमाया रहता है। मगर पिछले कुछ महीनो से बिहार विधानसभा चुनाव, SIR, और वोट चोरी का मामला सुर्खियों में है। तो वहीं विपक्ष की परियां लगातार चुनाव आयोग और अपोजिशन पार्टी पर वोट चोरी का इल्जाम लगा रही है। अब इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी एक यात्रा शुरू की है। बता दे कि यह यात्रा राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ शुरू की है। बता दे की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में एक हादसा हो गया। नवादा से गुजरते वक्त उनकी गाड़ी के नीचे एक पुलिसकर्मी का पैर आ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज कराया। इस दौरान राहुल गांधी खुद भी पुलिसकर्मी की ओर बढ़े और उसका हालचाल जाना।

गाड़ी के पहिए के नीचे आया पुलिसकर्मी

घटना उस समय हुई जब नवादा की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। भीड़ को काबू में रखने के दौरान एक पुलिसकर्मी का पैर राहुल गांधी की गाड़ी के अगले पहिए के नीचे चला गया। दर्द से तड़प रहे पुलिसकर्मी को तुरंत अन्य सुरक्षाकर्मी खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।घायल जवान को देखकर राहुल गांधी अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। उन्होंने पुलिसकर्मी को पानी की बोतल दी और सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसे तुरंत उचित इलाज दिलाया जाए। राहुल ने व्यक्तिगत रूप से उससे बातचीत कर उसका हाल पूछा।

सभा में चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना

इससे पहले नवादा के भगत सिंह चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मिलीभगत है और इसी कारण चुनावों में बार-बार वोट चोरी की घटनाएं सामने आती हैं।राहुल ने कहा कि वोट करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त इस अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।अपने भाषण में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इससे पहले महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी हुई थी। अब बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर यही खेल दोहराया जा रहा है।सभा में राहुल गांधी ने कुछ ऐसे लोगों को मंच पर बुलाया जिनके नाम हाल ही में मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों लोग पहले वोट डाल चुके हैं, लेकिन अब उनके नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महागठबंधन का संकल्प है कि बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने दिया जाएगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *