आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया है। यह घटना 18 जून को हुई, जब जगन मोहन रेड्डी पार्टी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने रेंटापल्ला गांव पहुंचे थे। इसी दौरान रोड शो में हिस्सा ले रहे एक कार्यकर्ता की जान चली गई। इस मामले में अब जगन मोहन रेड्डी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दे कि घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय चीली सिंघैया के रूप में हुई है, जो खुद YSR कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बताया गया कि जब जगन का काफिला एतुकुरु बाइपास से गुजर रहा था, तब सिंघैया कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक गिर पड़े और तेज़ रफ्तार में बढ़ती एक कार की चपेट में आ गए।
पुलिस का बयान
हादसे के कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था कि यह दुर्घटना जगन की कार से नहीं बल्कि एक निजी वाहन से हुई थी, जिसका नंबर AP 26 CE 0001 था। पुलिस ने दावा किया कि यह गाड़ी काफिले का हिस्सा नहीं थी। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा गया कि दुर्घटना की वजह वही कार थी, जो जगन के काफिले में शामिल थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को अपनी बात पर पुनर्विचार करना पड़ा और मामले में नया मोड़ आ गया।वही बता दे कि दुर्घटना के बाद घायल सिंघैया को सड़क किनारे कर काफिला आगे बढ़ता रहा। मौजूद लोग लगातार जगन के समर्थन में नारेबाजी करते रहे, जबकि हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रास्ते में ही सिंघैया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि यह एक ‘हिट एंड रन’ मामला था।तो वही एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी ।बता दे कि गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक एस सतीश कुमार ने रविवार देर रात एक प्रेस वार्ता में घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीली सिंघैया की मौत रोड शो के दौरान हुए हादसे में हुई थी और मामला वीडियो फुटेज की पुष्टि के बाद पूरी तरह से स्पष्ट हुआ। इसके आधार पर मृतक की पत्नी की शिकायत पर धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।
अनुमति सिर्फ तीन गाड़ियों की, लेकिन काफिला था 30 से ज्यादा वाहन
पुलिस के अनुसार, जगन मोहन रेड्डी को रोड शो के लिए केवल तीन वाहनों की अनुमति दी गई थी। लेकिन मौके पर उनके काफिले में 30 से अधिक कारें और मोटरसाइकिलें शामिल थीं, जो नियमों का खुला उल्लंघन था। इस मामले में कार के चालक रमन्ना रेड्डी, जगन के निजी सहायक नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी के नाम एफआईआर में जोड़े गए हैं।
विपक्ष ने उठाए सवाल, राजनीतिक विवाद गहराया
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने पूर्व मुख्यमंत्री पर कानून का उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं YSR कांग्रेस पार्टी ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। संवेदनशील मुद्दा बन गया है और इससे जुड़े सभी वीडियो और तथ्य सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और भी बढ़ गई है। अब देखना यह होगा कि इस घटना की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1