राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का काम चल रहा है। बता दे कि दिल्ली सरकार अवैध झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का काम कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने झुग्गियां तोड़ने के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में केजरीवाल समेत पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के पहले ही कहा था कि बीजेपी सरकार 1 साल में सारे घरों को उजाड़ देगी।लेकिन अभी इस सरकार को बने हुए सिर्फ 5 महीने ही हुए हैं और इन्होंने दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया हैं।
केजरीवाल ने कहा बीजेपी सरकार झूठी है ,
अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर दिए बयान में कहा कि दिल्ली की नई सरकार आम जनता से उसका घर छीन लेगी। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जहां झुकी है वहां मकान बनेगा लेकिन उन्होंने झूठ कहा था क्योंकि जहां झुग्गी है वह उन्हें तोड़कर वहां मैदान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और नरेंद्र मोदी झूठी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा शहर नहीं है जहां गरीब ना हो। एक भी ऐसा शहर नहीं है जहां बिना गरीबों के काम चलता हो।अगर इनको उजाड़ देंगे तो काम कौन करेगा? आपका सिक्योरिटी गार्ड से लेकर काम करने वाला इन झुग्गियों से आते हैं।झुग्गियां टूटी तो दिल्ली ठप पड़ जाएगी।
केजरीवाल का दवा , बीजेपी जल्दी ही सत्ता से बाहर,
अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में आगे कहा कि दिल्ली में लगभग 40 लाख लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहते हैं।अगर ये लोग सड़कों पर आ गए तो बीजेपी वालों की खैर नहीं।अगर बीजेपी सरकार ने ऐसा किया तो हम आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा अगर रेखा सरकार ने इस तरह से काम किया तो इनकी सरकार 3 साल भी नहीं चल पाएगी। अगर जल्दी रेखा सरकार ने इस कार्य को नहीं रुकवाया तो हम सभी लोग दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।
स्कूल और बिजली फीस को भी लेकर निशाना साधा,
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बिजली कटौती और स्कूल फीस में बढ़ोतरी को लेकर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता लगातार बिजली को लेकर परेशान है , मैं राष्ट्रपति भवन से 2 घंटे की दूरी पर रहता हूं और अक्सर ऐसा होता है कि साथ-साथ घंटे बिजली नहीं आती है। केजरीवाल ने कहा कि जब तक हमारी सरकार थी तब तक दिल्ली के प्राइवेट स्कूल की फीस नहीं बढ़ी, लेकिन जैसे ही बीजेपी की सरकार दिल्ली में आई उन्होंने सभी प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ा दी।केजरीवाल ने जनता से कहा कि मोहल्ला क्लीनिक हमने बनवाए थे। बीजेपी उन्हीं की लीपा-पोती कर उसे आरोग्य मंदिर का नाम दे रही है। सीवर नालों का भी यहीं हाल है।उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए नहीं, बल्कि पैसों के लिए सरकार चला रहे हैं. 25 साल बाद दिल्ली में बीजेपी आई है।सोच रहे होंगे कि पहले जेब ही भर ली जाए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1