अरविंद केजरीवाल Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली की AAP को मिली इजाजत, ‘INDIA’ के बड़े नेता होंगे शामिल

www.saachibaat.com 2024 03 30T003949.139

NEW DELHI: आम आदमी पार्टी को रविवार 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की इजाजत मिल गई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति आम आदमी पार्टी (AAP) को दे दी है। जानकारी के मुताबिक इस रैली में INDIA अलायंस के सभी दल शामिल होंगे और यहां ‘INDIA’ गठबंधन का ही बैनर लगेगा। वहीं इसमें विपक्ष के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।

डेरेक ओब्रायन भी हो सकते हैं रैली में शामिल

सूत्रों का कहना है कि इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), झारखंड के CM चंपई सोरेन (Champai Soren) और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी। साथ ही महाराष्ट्र से शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। वहीं TMC से डेरेक ओब्रायन के भी आने की खबर है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में हो रही है ये रैली

आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर रही है। बता दें कि केजरीवाल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उन्हें एजेंसी ने 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली की घोषणा

आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना था कि उसके कार्यकर्ता केजरीवाल (Kejriwal) की गिरफ्तारी के साथ-साथ चुनावी बॉण्ड (Electoral Bond) मुद्दे पर आवाज उठाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए आप, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आरजेडी, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत कुछ विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है। आप अपने संयोजक केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पिछले एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत ‘इंडिया’ गठबंधन ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली की घोषणा की है।

https://saachibaat.com/event/what-is-afspa/

Pooja
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *