सीरिया के एक चर्च में देर रात हुआ आत्मघाती हमला, 22 लोगो की मौत

Syria News

सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार रात एक भयानक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। हमला ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट एलियास चर्च में उस समय हुआ जब दर्जनों लोग प्रार्थना में शामिल थे। यह घटना तब हुई जब चर्च के अंदर एक इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़ा आतंकी घुसा, पहले फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया।

गृहमंत्रालय का बयान

धमाका बशर अल-असद के इस्तीफे के बाद दमिश्क में पहला सफल आत्मघाती हमला है. सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि यह हमला इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी ने किया है, जो मिडिल ईस्ट में सक्रिय आतंकवादी संगठन है. हमलावर चर्च में घुसा वहां फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया.
एक सुरक्षा सूत्र के मुताबिक इस हमले में दो व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से एक ने खुद को मौके पर ही उड़ा लिया.

सीरिया के मंत्री डॉ. हमजा अल-मुस्तफा ने हमले कि कड़ी निंदा की

सीरिया के सूचना मंत्री डॉ. हमजा अल-मुस्तफा ने इस आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हम ड्वैला में स्थित चर्च पर हुए इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। सीरिया के सूचना मंत्री हमजा अल-मुस्तफा ने इस हमले को राष्ट्रीय एकता पर हमला बताया और सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गियर पेडर्सन ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और जांच की मांग की।

सीरिया अल्पसंख्यक समुदायों के साथ संबंधों को कर रहा था मजबूत

सीरिया में हाल ही के सालों में हुआ यह एक बड़ा हमला है और यह ऐसे समय में हुआ है जब सीरिया अल्पसंख्यक समुदायों के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने दिसंबर 2024 में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद को अपदस्थ कर दिया था और उनकी जगह इस्लामिक सरकार बनाई थी. दूसरी तरफ, IS समूह ने असद के पतन के बाद खुद को फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहे हैं.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *