मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से छह मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे।
अधिकारियों का बयान
अधिकारियों ने कहा, “जो हिस्सा ढहा है, उसके नीचे कोई भी काम नहीं कर रहा था, इस कारण लोग हताहत नहीं हुए। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसे 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।”कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच की जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
80करोड़ के लागत से बनाया जा रहा था पूल
पुलिस के इस हिस्से को 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। एमपी के लोक निर्माण विभाग ने ‘सुभम कंस्ट्रक्शन’ नामक कंपनी को पुल निर्माण का ठेका दिया है। कंपनी के निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी प्रवीण पांडे ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। निर्धारित सीमा से अधिक कंपन की वजह के चलते यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे घटी यह घटना
यह घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पोहरी राजमार्ग पर एक बस स्टैंड और रेलवे लेवल क्रॉसिंग के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुल का जो हिस्सा गिरा है, उसके नीचे कोई भी काम नहीं कर रहा था। इस कारण बड़ी संख्या में लोग हताहत नहीं हुए। छह घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे पुल पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
प्रभारी कृपाल सिंह राठौर की प्रतिक्रिया
वहीं कोतवाली थाने के प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। ध्वस्त हो चुके मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर लगाया गया है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1