New Delhi: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या जल्द ही कम हो सकती है। 250 से ज्यादा मल्टीनेशनल कंपनियों वाले इस शहर में अब 27 नए मेट्रो स्टेशन बनने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट की नींव रखी है। इसके बाद करीब 25 लाख की आबादी को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद तक मेट्रो से सफर करना और आसान हो जाएगा।
28.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अनुसार, यह नया कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक बनाया जाएगा। इस 28.5 किलोमीटर लंबे रूट पर लगभग 55 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार और पालम विहार जैसे प्रमुख इलाकों में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। नई लाइन से ट्रैफिक की दिक्कत कम होने के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
गुरुग्राम की बदलती पहचान
गुरुग्राम पहले ही आईटी कंपनियों, बीपीओ और 19 से ज्यादा यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स का हब बन चुका है। ऐसे में 27 किलोमीटर मेट्रो एक्सटेंशन प्रोजेक्ट और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बनने वाली 1.85 किलोमीटर लाइन शहर की तस्वीर बदल देगी। अनुमान है कि हर साल करीब 7.5 लाख यात्री इस मेट्रो लाइन का उपयोग करेंगे, जिससे सड़क पर दबाव काफी कम होगा।
देशभर में मेट्रो का विस्तार
साल 2014 तक देश में सिर्फ 5 शहरों में 248 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क था, जबकि अब यह 24 शहरों में 1066 किलोमीटर तक फैल चुका है। वर्तमान में 970 किलोमीटर से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम जारी है। कानपुर, लखनऊ, पटना, मुंबई और गोरखपुर जैसे शहर भी जल्द ही मेट्रो से जुड़ेंगे। वहीं एनसीआर में गुरुग्राम के अलावा रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर 21, सेक्टर 56 से पचगांव, दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराना और गुरुग्राम-नोएडा से फरीदाबाद तक नए कॉरिडोर की योजना बनाई जा रही है।
27 नए मेट्रो स्टेशन होंगे शामिल
इस विस्तार योजना के तहत जिन 27 नए स्टेशनों का निर्माण होगा, उनमें हुडा सिटी सेंटर, सेक्टर 45, सेक्टर 47, साइबर पार्क, सेक्टर 48, सुभाष चौक, सेक्टर 72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज 6, सेक्टर 37, सेक्टर 10, बसई गांव, सेक्टर 7, सेक्टर 9, सेक्टर 4, सेक्टर 5, अशोक विहार, सेक्टर 3, बजघेरा रोड, पालम विहार, पालम विहार एक्सटेंशन, सेक्टर 22, सेक्टर 23ए, उद्योग विहार फेज 4, उद्योग विहार फेज 5, साइबर सिटी और द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर 101 शामिल हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
