पाकिस्तान में एक पूरी ट्रेन हाईजैक होने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर दूर बोलन स्टेशन पर बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के उग्रवादियों ने ट्रेन को बंदूक के दम पर अगवा कर लिया। ट्रेन में सैकड़ों यात्रियों की मौजूदगी की बात कही गई है। बीएलए ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के छह जवानों को मार गिराने की बात भी कही है।
हमले के बाद अधिकारी ने लिया एक्शन
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है और जांच की जा रही है। जानकारी दें कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान क्षेत्र एक संसाधन संपन्न इलाका है। हालांकि, इस क्षेत्र में हमेशा संघर्ष की घटनाओं को देखा गया है।
अधिकारियों के बयान
इस घटना पर अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि इस संगठन ने सुरक्षा बलों सहित ट्रेन में सवार सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल
बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय लागू किए हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी संस्थानों को जुटाया गया है। बता दें अशांत बलूचिस्तान में अलगाववादी उग्रवादी समूहों ने सेना और क्षेत्र में चीनी परियोजनाओं के खिलाफ लगातार हमले किए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा संगठन क्यों?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों का कहना है कि पाकिस्तान की इस्लामाबाद में बैठी सरकार बलूचिस्तान के संसाधनों को चूस रही है, लेकिन इनके बदले यहां के लोगों और बलूच समुदायों को कुछ नहीं मिल रहा है। बीते वर्षों में बीएलए इन नाराजगियों और असहमतियों के कारण बलूचिस्तान में बड़ा संगठन बनकर उभरा है, जिसे शहरी आबादी के साथ साथ ग्रामीण आबादी का भी जबरदस्त समर्थन प्राप्त है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1