इजरायल ने सीरिया पर किया हमला , डिफेंस फोर्स ने की हमले की पुष्टि

Israel

इजरायल अब सीरिया पर कहर बनकर टूटा है। दमिश्क में रक्षा मंत्रालय और सेना मुख्यालय पर ड्रोन और बम से हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने हमले की पुष्टि की है। ड्रोन अटैक की वजह से दमिश्क का आसमान धुएं के गुबार से भर गया है। इजरायल ने अटैक की पुष्टि करते हुए जारी बयान में कहा कि कि यह ड्रूज पर हमले का बदला है।

आखिर क्यों हुआ हमला ?

दक्षिणी सीरिया में मौजूद स्वेदा प्रांत में शिया ड्रूज मिलिशिया और सुन्नी बेदोइन जनजातियों के बीच हिंसक झड़प छिड़ी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिनों में इस लड़ाई में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चूकी है। मंगलवार को भी सुरक्षाबल इस लड़ाई को रोकने पहुंचे थे, तभी इजराइल ने उन पर हमला कर दिया था।

लगातार तीसरे दिन सीरिया में हुआ हमला

सीरिया में लगातार तीसरे दिन इजरायली हमले
इज़रायल का यह तीसरे दिन लगातार सीरियाई इलाके में हमला है। इससे पहले स्वैदा और आस-पास के इलाकों में भी कई हवाई हमले किए गए थे। बुधवार को भी पूरे दिन स्वैदा शहर और आसपास के गांवों में मोर्टार और तोपों से भारी गोलाबारी की खबरें आईं।

इजरायल ने किया दावा

ड्रूज़ बनाम सीरियाई सरकार, इजरायल का हस्तक्षेप
स्वैदा में हिंसा की शुरुआत तब हुई जब सीरियाई सरकार ने सोमवार को क्षेत्र में ड्रूज़ और बेदुइन समुदायों के बीच चल रही झड़पों को शांत कराने के लिए सैनिक भेजे, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मुठभेड़ ड्रूज़ मिलिशिया से ही हो गई। इज़रायल ने इस बीच हस्तक्षेप करते हुए दावा किया है कि वह ड्रूज़ समुदाय की सुरक्षा के लिए कार्रवाई कर रहा है। जानकारों का मानना है कि इज़रायल इस बहाने से सीरिया में अपनी सैन्य सक्रियता बढ़ा रहा है, जो पहले से ही ईरानी प्रभाव को लेकर सतर्क है।

लोगो की मरने की कोई जानकारी नहीं

सीरियाई सेना ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इजरायली ड्रोन ने दमिश्क के उमय्यद स्क्वायर के आसपास अटैक किया है। अभी तक इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इतना तय है कि सीरिया को भारी नुकसान हुआ है। ड्रूज हमले के मुद्दे पर एक दिन पहले ही दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था। हालांकि, यह सीजफायर 24 घंटे भी नहीं चल सका।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *