डोनाल्ड ट्रूप ने किया बड़ा ऐलान, भारत पर लगाएगा 25% टैरिफ

Trump 2 1

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने भारत के चीन और रूस के साथ व्यापार करने पर नाराजगी जताई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था संकेत

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भारत पर 20-25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का संकेत दिया था। उन्होंने नई दिल्ली पर अमेरिका पर किसी भी अन्य देश की तुलना में “सबसे ज्यादा टैरिफ” लगाने का आरोप लगाते हुए इस बड़े कदम की तैयारी की थी। लगभग 12 घंटे बाद, उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की।

पत्रकारों मे पूछने से ट्रंप ने दिया जवाब

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर इस सप्ताह भारत-अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप नहीं दे पाता, तो भारत को 25% तक के आयात शुल्क का सामना करना पड़ सकता है. मंगलवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगर समझौता नहीं होता तो क्या भारत को ज्यादा टैरिफ देना होगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मुझे ऐसा लगता है.”

अप्रैल में लगाया था 26% टैरिफ

ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को “पारस्परिक” व्यापार शर्तों की आवश्यकता का हवाला देते हुए भारतीय वस्तुओं पर 26% टैरिफ लगाया था। हालाँकि, इसके तुरंत बाद उन टैरिफ को निलंबित कर दिया गया था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *