जांबिया में फैला हैजा का प्रकोप 400 से अधिक की हो चुकी मौत

जांबिया में फैला हैजा का प्रकोप

जाम्बिया. अफ्रीकी देश​ जाम्बिया एक बड़ी बीमारी हैजा के प्रकोप से जूझ रहा है। यहां हालत यह है कि बीती माह अक्टूबर के महीने से लेकर अब तक यहां 400 से अधिक लोगों की हैजा के कारण मौत हो चुकी है, वही अब तक 1000 से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं।बता दें कि देश ने ऐहतियात बरतते हुए अपने यहां तमाम स्कूलों के संचालक पर पूर्णता पाबंदी लगा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना-
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश के लगभग आधे जिले और 10 में से नौ प्रांत हैजा की चपेट में हैं। करीब दो करोड़ आबादी वाले देश में प्रतिदिन 400 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बात को मद्दे नजर रखते हुए देश में सरकार द्वारा टीकाकरण का कार्यक्रम जोरो-शोरो से चलाया जा रहा है, ताकि इस बढ़ते मामले को नियंत्रित किया जा सके।

जाम्बिया मे टीकाकरण कार्यक्रम-
जाम्बिया सरकार बड़े पैमाने पर टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर रही है और साथ ही सरकार का कहना है कि वह देश में प्रभावित समुदायों को प्रतिदिन 24 लाख लीटर स्वच्छ पानी उपलब्ध करा रही है।
‘जाम्बिया पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट’ के अनुसार, जाम्बिया में हैजा का प्रकोप अक्टूबर में शुरू हुआ। हैजा के कारण अक्टूबर से अब तक 412 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,413 मामले दर्ज किए गए।

क्या है हैजा?
हैजा जलजनित बीमारी है जो गंदगी वाले क्षेत्रों में फैलती है। यह बीमारी दूषित पानी या भोजन ग्रहण करने से होती है। बता दें कि अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में भी हैजा फैला है ।जिसका कारण यहां स्वच्छ पेयजल की दिक्कत है। जब यह हैजा यहां फैला तब मानीकलांद और मासविंगो प्रांतों में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में अंतिम संस्कारों में शामिल होने वालों की संख्या 50 तक सीमित कर दी गई थी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes