यूक्रेन के सुमी शहर पर हमला, 30 से अधिक लोगों की हुई मौत

Pomegranate 35

यूक्रेन के सुमी शहर पर रविवार को रूसी मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस हमले में 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हमला तब हुआ जब पाम संडे (ईसाई त्योहार) मनाने के लिए सुबह करीब 10:15 बजे सैकड़ों लोग चर्च से निकलकर शहर के मध्य भाग में जुलूस निकाल रहे थे।

सोशल मीडिया पर जानकारी

रूसी हमले को लेकर जानकारी देते हुए सुमी शहर के कार्यवाहक मेयर आर्टेम कोबज़ार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि पाम संडे के पवित्र दिन पर हमारे शहर ने एक भयानक त्रासदी देखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के बीचोंबीच दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने हमला किया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और कई घायल भी हुए। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और राहत कार्य चल रहे हैं। शहर में माहौल दुखद और तनावपूर्ण है।

भारतीय दवा कंपनी को निशाना बनाने का दावा

हालांक इससे पहले यूक्रेनी दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी कि रूस की ओर से दागी गई एक मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम को निशाना बनाया। दूतावास ने कहा कि भारतीय व्यापारिक हितों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया है।

युद्ध ले सकता है खतरनाक रूप

इस हमले को रूस-यूक्रेन युद्ध में नया अध्याय माना जा रहा है, जिसके बाद युद्ध और खतरनाक रूप ले सकता है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगभग 21 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि बचाव अभियान चल रहा है और सभी आवश्यक सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं.

जंग खत्म करना मुश्किल

गौरतलब है कि यह हमला उस समय हुआ जब रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में हुए एक अस्थायी समझौते के बाद दोनों देश ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की बात कर रहे थे। लेकिन रूस के इस मिसाइल हमले ने दिखा दिया कि तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करना अभी भी कितना मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरें

सोशल मीडिया तस्वीरों में देखी जा सकती है तबाही
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में मिसाइल से हुई भारी तबाही को साफ देखा जा सकता है. जिसमें कई वहानों को क्षति पहुंची है और नागरिक इमारतों को भी नुकसान पहंचा है. इस हमले ने युद्ध विराम वार्ताओं को नुकसान पहुंचाया है, जो पिछले महीने सऊदी में हुई बैठक में सकारात्मक रही थी.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *