ओरिजिन का न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल वाहन पॉप सिंगर केटी पेरी समेत छह महिलाओं ने 14 अप्रैल 2025 को अंतरिक्ष की यात्रा की। न्यू शेपर्ड प्रोग्राम की 11वीं मानव उड़ान थी, जो 1963 के बाद पहली ऑल-फीमेल स्पेस ट्रिप थी।
महिलाओं ने भरी अंतरिक्ष उड़ान
यह अमेरिका की ऐसी पहली अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसमें हर सीट पर महिलाएं थीं। 1963 के बाद पहली ऑल-फीमेल स्पेस ट्रिप थी। मानव अंतरिक्ष उडान के 64 साल के इतिहास में इससे पहले केवल महिला अंतरिक्ष यात्रियों की एक अन्य उड़ान 1963 में अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थी। उस समय सोवियत अंतरिक्ष यात्री वैलेंटिना टेरेशकोवा ने अकेले ही अंतरिक्ष में उड़ान भरी थी, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थीं।
6 महिलाओं ने एक साथ की स्पेस की सैर
अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने सोमवार को पहली बार 6 महिलाओं को एक साथ स्पेस की सैर कराई। इनमें मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, ‘सीबीएस मॉर्निंग्स’ की होस्ट गेल किंग, आइशा बोवे, अमांडा गुयेन और केरियन फ्लिन शामिल थीं। यह उड़ान अंतरिक्ष पर्यटन की नई लहर का हिस्सा है, जिसके तहत अमीर और मशहूर लोग आसानी से अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं। अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उन्होंने यह यात्रा की। ब्लू ओरिजिन एक प्राइवेट स्पेस कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में अरबपति बिजनेसमैन जेफ बेजोस ने की थी। स्पेस टूरिज्म के साथ साथ यह कंपनी रियूजेबल रॉकेट और मून लैंडिंग सिस्टम समेत लॉन्ग टर्म स्पेस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप कर रही है।
क्रू में यह लोग हुए शामिल
ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पश्चिम टेक्सास से उड़ा। यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जहां यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए बिना गुरुत्वाकर्षण के रहने का अनुभव मिला। उड़ान लगभग 14 मिनट तक चली। इस उड़ान की लीडर जेफ बेजोस की पार्टनरलॉरेन सांचेज थीं, जो खुद एक हेलीकॉप्टर पायलट और पूर्व टीवी पत्रकार हैं। उन्होंने इस उड़ान के लिए खास मेहमानों को चुना।
लगभग 14 मिनट हुई यात्रा
आज तक के रिकॉर्ड की बात करें तो आज भी अंतरिक्ष यात्रियों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 15 प्रतिशत है. लॉरेन सांचेज ने इस उड़ान के लिए खास तरह के फ्लाइंग सूट भी डिजाइन करवाएं थे. ब्लू ओरिजिन की यह 11वीं मानव अंतरिक्ष उड़ान थी. इस उड़ान में लॉरेन सांचेज के साथ ये सभी महिलाएं भी शामिल थे. ये उड़ान लगभग 14 मिनट तक चली हैं.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1