Weather Update : दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी

www.saachibaat.com 2024 05 22T014259.298

NEW DELHI. राजधानी में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक वीकेंड पर लू के थपेड़े और परेशान करेंगे। बता दें बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 से 25 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी 

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में मई की शुरुआत से ही गर्मी लोगों के पसीने छुटा रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली में इस वीकेंड तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।

बीते मंगलवार सबसे गर्म इलाका मुंगेशपुर

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी गर्मी के तेवर कड़े रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर के समय 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी। इससे तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। बीते मंगलवार को दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि नजफगढ़ में तापमान 43.9. जाफरपुर में 43.8, पूसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://saachibaat.com/sports/ipl-2024-kolkata-knight-riders-make-it-to-the-finals-hyderabad-gets-second-chance/

Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *