उत्तराखंड में दिखा मौसम का कहर , धराली में बादल फटने से 2 लोग हुए लापता

Uttarakhand News

उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ ही दिन पहले उत्तरकाशी के धराली में तबाही मचाने के बाद अब चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात बादल फट गया। अचानक हुई इस घटना ने पूरे कस्बे और आसपास के गांवों को हिला दिया। देखते ही देखते सड़कों पर नदियों जैसा मंजर बन गया और घरों-दुकानों में मलबा भर गया।

बचाव कार्यों में जुटी पुलिस

तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

आधी रात को फटा बादल

शुक्रवार को भारी बारिश के बाद आधी रात को ये बादल फटने की घटना हुई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. राड़ीबगड़ और चेपडो में कई वाहन मलबे में दब गए. यहां कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. आधी रात को आई तबाही से लोग दहशत में हैं. वह अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. सड़कों पर इस कदर मलबा जमा हो गया है कि सड़कें तलाब में तब्दील हो गई हैं.

कई घरों में घुसा मलबा

बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों में भी नुकसान हुआ है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती समेत दो लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *